#राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए वाहन रवाना, 12 सितंबर को होगा आयोजन
बलिया, 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके व्यापक प्रचार के लिए सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अश्वनी कुमार दुबे, MACT संजीव कुमार तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता व नोडल अधिकारी प्रथमकान्त मौजूद रहे। संचालन सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया। यह प्रचार वाहन जिले की सभी तहसीलों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएगा।