नारदीगंज: इंटर विद्यालय में 26 मामलों में से 6 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन, भूमि विवाद के 20 मामले अभी भी लंबित
नारदीगंज इंटर विद्यालय में बुधवार को आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर अपेक्षित असर नहीं दिखा सका। शिविर में जनप्रतिनिधियों की बेरुखी और फरियादियों की अनुपस्थिति के बीच 13 स्टालों पर अधिकारी इंतजार करते रहे। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, शिविर में कुल 26 मामले सामने आए, जिनमें से 6 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।