बदलापुर: उर्दपुर नहर पुलिया के पास से 6 देशी जिन्दा बम के साथ पुलिस ने 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तेजीबाजार पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास में शामिल वांछित अभियुक्त को देशी जिन्दा बम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अखिलेश यादव पुत्र स्व. इन्द्रजीत यादव ग्राम ब्राहम्णपुर थाना तेजी बाजार को पुलिस ने उदपुर नहर पुलिया थाना तेजीबाजार जौनपुर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के चार पहिया वाहन से 6 देशी जिन्दा बम बरामद हुए हैं।