बदलापुर: घनश्यामपुर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी ने फहराया झंडा, पुलिस कर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर में स्थित पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी सुनील वर्मा ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मीयों के साथ झंडा फहराकर राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने पुलिस स्टाफ को संविधान की रक्षा तथा देश की सुरक्षा के मद्देनजर ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना कार्य करने की शपथ दिलाई।