बदलापुर: कम्मरपुर गांव मे चोरों ने बनाया तीन घरों को निशाना, अनाज और स्टेपलाइजर चोरी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के कम्मरपुर गाव मे बीती रात अज्ञात चोरो ने तीन घरों को निशाना बनाकर 2 क्विंटल अनाज और 3 स्टेपलाइजर चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कम्मरपुर गांव निवासी रामनिहोर के घर से 1 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल चावल व 1 स्टेपलाइजर, राजा साहिल और पिंटू तिवारी का एक एक स्टेपलाइजर चुरा ले गए।