बदलापुर: सरोखनपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित कमला हॉस्पिटल में चार दिन पूर्व ऑपरेशन से पैदा हुए नवजात शिशु की जन्म के तीसरे दिन मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद भी पैसों के लिए कमला हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा था।