बदलापुर: सिंगरामऊ थाना प्रभारी ने फहराया झंडा, पुलिस कर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ
सिंगरामऊ थाना प्रभारी तरुण श्रीवास्तव ने समस्त थाना स्टाफ के साथ झंडा फहराकर राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने समस्त पुलिस स्टाफ को संविधान की रक्षा तथा देश की सुरक्षा के मद्देनजर ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना कार्य करने की शपथ दिलाई।