बिसौली: मलखानपुर गांव में पत्नी से विवाद के दौरान पिता बना हैवान, 6 माह के मासूम को छत से नीचे फेंका, बच्चे की हुई दर्दनाक मौत
Bisauli, Budaun | Apr 19, 2026 मलखानपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी से विवाद के बाद एक पिता ने अपने ही 6 माह के मासूम बेटे राघव को छत से नीचे फेंक दिया। छत से गिरने के बाद मासूम राघव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक राघव अपनी मां कुमकुम वावी निवासी ग्राम बहेटा, थाना गुन्नौर, जिला सम्भल के साथ अपने ननिहाल आया हुआ था।