बिहटा: श्रीरामपुर गांव के महावीर मंदिर में घंटी चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुई घंटी बरामद
Bihta, Patna | May 20, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव स्थित महावीर मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में एक नाबालिग भी शामिल है। अभियुक्त की पहचान अभय चौहान और मोहम्मद साहिल समेत एक अन्य आरोपी बताया जा रहा है।