सहजनवा: तालनदोर में 393 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का आज शिलान्यास, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे भूमि पूजन
गोरखपुर के ताल नदोर क्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।