सफलता की कहानी
खेत में उगी उम्मीद : नंदन फलोद्यान से लोकेंद्र सिंह के जीवन में आई हरियाली
ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत चैत के किसान श्री लोकेंद्र सिंह के खेत में अब अलग ही नजारा है। जिस खेत में पहले केवल पारंपरिक खेती होती थी, वहाँ अब फलदार पौधों की कतारें लहलहा रही हैं। यह बदलाव सरकार द्वारा संचालित “नंदन फलोद्यान योजना” और लोकेन्द्र की मेहनत की बदौलत आया है।
लोकेन्द्र का सपना था कि उनके सिर्फ मौसमी फसल तक सीमित न रहें। साल-दर-साल आय का स्थायी जरिया बनें। सरकार की नंदन फलोद्यान योजना ने उनकी इस चाहत को हकीकत में बदलने का अवसर दिया। योजना के तहत उन्होंने अपने खेत में फलोद्यान विकसित किया, जिससे उनकी कृषि गतिविधियों को एक नई दिशा मिली। फलदार पौधों से तैयार यह फलोद्यान उनके लिए अतिरिक्त आय का मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है।
अपनी खुशी साझा करते हुए लोकेंद्र सिंह कहते हैं कि इस योजना ने उन्हें अपने खेत में फलोद्यान विकसित करने का जो अवसर दिया, वह उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। उनका कहना है इसके लिये हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति सदैव आभारी रहेंगे।
नंदन फलोद्यान योजना से लोकेन्द्र को मिली यह सफलता उन ग्रामीण परिवारों के लिए प्रेरणा है जो खेती के साथ बागवानी को जोड़कर अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं।
#gwalior
#SuccessStory
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh