कोल: क्वार्सी में वृद्ध महिला से घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर किया घायल
Koil, Aligarh | May 7, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के छर्रा अड्डा के पीछे की है। जहां बदमाशों के द्वारा घर मे घुसकर एक वृद्ध महिला से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया गया।विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया।बदमाश महिला से 4 सोने की चूड़ी कुंडल और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। महिला की चीख पुकार की आवाज़ पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।