कोल: अटल चौक पर ABKS ने ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाया, सिन्दूर से 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखकर लहराए तिरंगे
Koil, Aligarh | May 7, 2025 अलीगढ़ में ऑपरेशन सिंदूर पर अखिल भारतीय करणी सेना ने जश्न मनाया है। करणी सेना के दर्जनों पदाधिकारी एकजुट होकर अटल चौक पहुंचे। अटल चौक पर उनके द्वारा चौराहे पर सिंदूर से ऑपरेशन सिंदूर लिखा गया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगे लहराए गए और देशभक्ति नारे लगाए गए हैं।