कोल: नगला पदम में आपसी विवाद के बाद जहर खाने वाली महिला की JN मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 7, 2025 नगला पदम में आपसी विवाद में जहर खाने वाली महिला की JN मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पति सुनील ने राम बेटी के थप्पड़ मार दिया था। इसी से नाराज राम बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसको जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गई।