कोल: सासनीगेट में परिजनों की मांग पर पुलिस ने गगन पब्लिक स्कूल को किया सील, कहा- जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
Koil, Aligarh | May 7, 2025 अलीगढ़ के थाना सासनीगेट इलाके मैं स्थित गगन पब्लिक स्कूल को पुलिस के द्वारा बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सील कर दिया गया है।पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा है कि मामले में जांच चल रही है और जांच के बाद जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बीते दिन गगन पब्लिक स्कूल में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक घटना घटित हुई थी।