बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के रेशम बाग में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत व्यक्ति हुआ घायल
फरीदपुर थाना क्षेत्र के रेशम बाग में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। जहां दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गई। सुमित पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी निगोही जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक सवार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। वह बरेली एक फैक्ट्री में काम करते हैं।