चम्बा: युवक ने चंद्रभागा नदी में लगाई छलांग, एसपी चम्बा ने दी जानकारी
Chamba, Chamba | May 12, 2024 जनजातीय क्षेत्र पांगी की शौर पंचायत के एक युवक ने चंद्रभागा नदी में छलांग लगा ली है। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की पहचान 29 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र गुरुदेव निवासी गांव खेलियू ग्राम पंचायत शौर तहसील पांगी जिला चम्बा के रूप में हुई है। यह जानकारी रविवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मीडिया के साथ सांझा की है।