चम्बा: सुरहानी ग्राउंड में उपमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Chamba, Chamba | May 11, 2024 सुरहानी ग्राउंड में उपमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को स्नो वैली छतराड़ी के संयोजक अविनाश शर्मा ने किया। इस दौरान स्नो वैली छतराड़ी के संयोजक अविनाश शर्मा नेप्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका मलोबल बढ़ाया। साथ ही मैदान में उतरकर क्रिकेट का आनंद भी लिया और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।