सादाबाद: सादाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए किया गया योग
सादाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक कॉलेज में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों से लेकर बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया। इस योग कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों ने व आमजन ने सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।