मुंगावली: मल्हारगढ़ पहुंचे मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव, संतों का लिया आशीर्वाद
बुधवार शाम को मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव मल्हारगढ़ पहुंचे, बुधवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने इस दौरान गोपाल दास महाराज एवं चंद्रकांत महाराज के श्रीचरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि संतों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।