अरवल: किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य 28 फरवरी तक, किसानों की समस्या पर डीएम करेंगे कार्रवाई
Arwal, Arwal | Jan 3, 2026 अरवल जिला में धान अधिप्राप्ति का कार्य दिनांक 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ है, जो कि 28 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह कार्य व्यापार मंडल / पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) के माध्यम से किया जा रहा है. ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की सुविधा पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सके