अरवल: अरवल डीएम अमृषा बैंस ने समाहर्ता न्यायालय में भू-अर्जन व राजस्व मामलों की सुनवाई की
Arwal, Arwal | Jan 3, 2026 समाहरणालय स्थित समाहर्ता न्यायालय में जिला दंडाधिकारी-सह-समाहर्ता अमृषा बैंस ने विभिन्न वादों की प्रभावी, निष्पक्ष सुनवाई की। मुख्य रूप से भू-अर्जन, जमाबंदी व राजस्व मामलों पर पक्षकारों की दलीलें सुनीं तथा अभिलेखों के आधार पर दिशा-निर्देश जारी किए।लंबित मामलों की अवधि, प्रकृति व प्रगति की गहन समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।