अरवल: अरवल में फार्मर रजिस्ट्री अभियान: किसानों को डिजिटल पहचान, योजनाओं का सीधा लाभ
Arwal, Arwal | Jan 3, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक आयोजित की। फार्मर रजिस्ट्री अभियान से किसानों की विशिष्ट डिजिटल पहचान बनेगी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ बिना अतिरिक्त सत्यापन के मिलेगा। प्रथम चरण 6-9 जनवरी, द्वितीय चरण 18-21 जनवरी को कैम्प लगेंगे।बीडीओ, एओ, कृषि पदाधिकारियों को प्रचार-कैंप में किसानों को लाने के निर्देश दिए।