धनौरा: बछरायूं में तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, कार चालक घायल
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब 3:30 पर बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव कुमारपुर के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़त हो गई, जिसमें कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, कार चालक को पहले खाट पर बैठाया फिर उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कर दिया है।