धनौरा: गजरौला में दो कारों की भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
गजरौला हसनपुर रोड स्थित सिहाली जागीर के पास तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, इसमें एक कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने कार चालक विनीत कुमार के सर में ज्यादा चोट होता देख उसे यहां से रेफर कर दिया।