धनौरा: गजरौला में युवक की गला दबाकर हत्या का खुलासा, पीएम रिपोर्ट में मिले कई जगह चोट के निशान
गजरौला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी 23 वर्षीय सौरभ कुमार का शव अटारी मुरीदपुर मार्ग पर मिला। सौरभ रामवीर सिंह का इकलौता बेटा था। सोमवार रात को सौरभ बाइक से गजरौला शहर से अपने गांव लौट रहा था। हाईवे से कुछ दूरी पर उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी मौजूद थी।