संभल: मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में वांछित आरोपी को नखासा पुलिस ने कल्याणपुर चौराहे से किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
संभल की नखासा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस जब वांछित आरोपियों की तलाश में गस्त कर रही थी,उस वक्त पुलिस ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष किया पेश।