दतिया नगर: ग्राम पहाड़ी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹44,750 जब्त, मामला दर्ज
दतिया जिले के ग्राम पहाड़ी के हार में सिविल लाइन पुलिस ने दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पहाड़ी के हार में दबिश दी और हारजीत का दाव लगाते 12 जुआरी 44750 रुपये के साथ गिरफ्तार किए है।