पचपहाड़: बिस्तुनिया में नाग पंचमी का पर्व मनाया, कालेश्वर मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना
बिस्तुनिया में नाग पंचमी का पर्व मनाया गया। कालेश्वर मंदिर में नाग देवता की पूजा की गई उन्हें दूध से स्नान कराया गया, जिसके साथ ही नाग पंचमी के अवसर पर तक्षक राज नागदेव मंदिर से धूमधाम से झांकी निकाली गई जिसको संपूर्ण गांव में भ्रमण करवा कर पुनः नागदेव मंदिर पहुंचे इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।