पचपहाड़: भवानीमंडी में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर एबीवीपी ने महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी में एबीवीपी द्वारा कोटा विश्वविद्यालय द्वारा Bcom एवं Bsc फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। ABVP कॉलेज इकाई अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में कहीं विद्यार्थियों को फेल कर दिया या परिणाम दस्तावेजो की कमी बताकर जारी नहीं किया गया।