पचपहाड़: पचपहाड़ में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में किया गया पौधारोपण
पचपहाड़ में महात्मा गांधी राजकीय विद्याल के खेल मैदान परिसर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय व बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में हरतालिका तीज के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो पौधे लगाए गए।