पचपहाड़: नेहरावद में खेत पर काम करते समय जहरीले जंतु के काटने से एक बालिका की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
भवानीमंडी थानाक्षेत्र के गांव नेहरावद मे एक बालिका की खेत पर काम करते समय जहरीले जीव जंतु के काटने से मौत हो गई। बालिका किंजल अपने खेत पर मक्का की फसल में परिजनों के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान जहरीले जंतु ने काट लिया, जिसे तुरंत चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।