पचपहाड़: भवानीमंडी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों शोरों पर, विद्यार्थियों को कराई जा रही पीटी रिहर्सल
भवानीमंडी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है जहां इस दौरान नगर के मेला मैदान परिसर में विद्यार्थियों को पीटी की रिहर्सल करवाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य निजी व राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पीटी की रिहर्सल सहित अन्य तैयारियां की जा रही है।