पचपहाड़: भवानीमंडी में बेटे का रिश्ता कराने के नाम पर महिला से 1 लाख रूपए की ठगी, मामला दर्ज
भवानीमंडी थाना क्षेत्र के पीली कोठी निवासी एक महिला ने ढाई माह पूर्व अपने पड़ोस में रहने वाले लडके की शादी कराने के नाम पर उसकी मां से 1लाख रूपए की ठगी की है। मामले को लेकर थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मोहनबाई द्वारा अपनी पड़ोसी महिला कोमलबाई पर बेटे का रिश्ता कराने के नाम पर 1लाख रुपए की ठगी की गई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।