कर्वी: पहाड़ी के नांदी गांव में पारिवारिक जनों ने चार भाइयों के साथ की मारपीट, चारों घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
पहाड़ी के नांदी गांव में शुक्रवार की रात्रि 11बजे पारिवारिकजन 2 लोगों ने 4 भाइयों बाबूलाल,छोटेलाल,भैयालाल और संगमलाल के साथ मारपीट की है।बाबूलाल घर के बाहर बाथरूम करने निकले थे, तभी कन्हैया और मुखिया द्वारा गाली गलौज करने का विरोध करने पर मारपीट की गई है।वहीं घायलों ने शनिवार की दोपहर 12बजे घटना की जानकारी दी है।घायलों का जिलाअस्पताल में इलाज किया जा रहा है।