कर्वी: अतर्रा के महुटा गांव में बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आने से व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अतर्रा के महुटा गांव में शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से व्यक्ति तीरथ निवासी महुटा थाना अतर्रा जिला बांदा झुलस गया। तीरथ घर पर अकेले था,और घर पर ही बिजली का कुछ काम कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। वही परिजनों द्वारा तीरथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।