नवाबगंज: बारिश में डूबे महिला अस्पताल में पहुंचे मंत्री, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी में बारिश के बाद जिला महिला अस्पताल जलभराव की चपेट में आ गया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उनकी गाड़ी भी पानी से होकर गुजरी।