रोह: भट्टा गांव से युवक अचानक लापता, परिवार परेशान, खोजने में मदद की अपील की
Roh, Nawada | Nov 12, 2026 रोह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भट्टा गांव निवासी अजय कुमार चौधरी अचानक लापता हो गए हैं। उनके लापता होने के बाद परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि अजय कुमार चौधरी बोल और सुन नहीं सकते हैं। ऐसे में उनके अचानक घर से निकल जाने के कारण परिवार की चिंता और बढ़ गई है।