बेंगाबाद: खंडोली में ग्रामोत्थान केंद्र एकल अभियान के तहत चार संच के आचार्यों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
ग्रामोत्थान केंद्र एकल अभियान के तहत सोमवार को 3 बजे तक खंडोली में एकल अभियान अंचल हजारीबाग के चार संच के आचार्य का पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ, समापन सत्र का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर संभाग एकल अभियान झारखंड के विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री एकल अभियान पवन कुमार राय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।