बेंगाबाद: E KYC के लिए जागरूकता अभियान: जिला प्रशासन ने हुट्टी बाजार से प्रचार वाहन रवाना किया
लोगों को E kYC करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को 12 बजे हुट्टी बाजार से प्रचार वाहन को रवाना किया गया।उपायुक्त गिरिडीह एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देशानुसार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रधान मरांडी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया।