बेंगाबाद: बेंगाबाद के दूधीटांड में जर्जर स्कूल भवन ढहने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल
बेंगाबाद के दूधीटांड में शनिवार को करीब 3 बजे एक जर्जर भवन तोड़ने के दौरान छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।बताया गया कि सभी मजदूर मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे।हादसे के वक्त मजदूर मध्य विद्यालय दूधीटाँड स्कूल का पुराना भवन तोड़ रहे थे, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई।