बेंगाबाद: महेशमुंडा के धर्मपुर गांव में हनुमान सह शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बैठक हुई
महेशमुंडा के धर्मपुर गांव में हनुमान सह शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को 11 बजे से धर्मपुर गांव में केदार राय की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों के आपसी चर्चा के बाद धर्मपुर गांव में पांच दिवसीय श्री श्री 108 बाबा धर्मनाथ महादेव सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के आयोजन का निर्णय लिया गया।