दारू: दारू चौक पर अनियंत्रित स्विफ्ट कार दुकान में घुसी, टला बड़ा हादसा
दारू चौक पर दुकान में घुसी अनियंत्रित स्विफ्ट कार, बड़ा हादसा टला। दारू प्रखंड मुख्यालय स्थित दारू चौक के समीप बीते रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार सीधे एक दुकान में जा घुसी। गुरुवार प्रातः 8 बजे जानकारी के अनुसार, बीते रात एक स्विफ्ट कार काफी तेज गति से झुमरा की ओर से दारू चौक की तरफ आ रही थी।