कासगंज: कासगंज में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मनाया गया सीओ सहावर शाहिदा नसरीन का विदाई समारोह
जनपद कासगंज के सहावर सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन का कमिश्नरेट लखनऊ स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं बुके भेंट कर विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।