नजीबाबाद: उमापति गर्ग फिर बने पुस्तकालय के प्रधान, प्रदीप डेजी मंत्री निर्वाचित हुए चुनाव में
कारोबारी उमापति गर्ग 277 मत के साथ दोबारा पुस्तकालय के प्रधान बने। प्रतिद्वंद्वी पीयूष अग्रवाल को 217 मत मिले, जबकि 16 मत निरस्त घोषित किए गए। उमापति गर्ग 60 मतों से विजयी हुए।
मंत्री पद के त्रिकोणात्मक मुकाबले में प्रदीप डेजी मंत्री निर्वाचित हुए। प्रदीप डेजी ने 289 मत प्राप्त किए। शुक्रवार 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।