भीलवाड़ा: शाम की सब्जी मंडी में बिना अनुमति का कॉम्प्लेक्स सीज, कई बार नोटिस के बाद भी चल रहा था काम
भीलवाड़ा। शहर में अवैध निर्माण और बिना प्रशासनिक अनुमति के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तानने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह निगम आयुक्त के सख्त निर्देश पर एक विशेष टीम ने शाम की सब्जी मंडी क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। शाम की सब्जी मंडी में जाट डेयरी के पास एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जा रहा था।