हरदोई: भाजपा कार्यालय पर जी-राम-जी योजना को लेकर मंत्री असीम अरुण ने कहा, काम नहीं मिलने पर मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
Hardoi, Hardoi | Jan 11, 2026 भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण असीम अरुण ने कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में तय किए गए काम के आधार पर 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी।