नागौद: नागौद बस स्टैंड में अव्यवस्था, शौचालय का रास्ता बंद
व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Nagod, Satna | Aug 22, 2026 नागौद बस स्टैंड के अंदर बसें खड़ी होने के बजाय बाहर खड़ी हो रही हैं। वहीं नगर परिषद के शौचालय जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रास्ते में नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा गोमती रखवा दी गई है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद से रास्ता तत्काल खुलवाकर व्यवस्था बहाल करवाने की गईं मांग।