पिंड्रा: चौबेपुर में अराजकतत्वों ने प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में तीन प्रतिमाओं को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। डॉक्टर भीम राव अंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।