भंडरिया: वज्रपात से 55 वर्षीय व्यक्ति और दो मवेशियों की मौत, शव का हुआ अंतिम संस्कार
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के तिहारो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 55 वर्षीय चनारिक यादव की मौत हो गई। घटना के बाद शुक्रवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, चनारिक यादव मटकुरिया टोला स्थित बाजार मोड़ के समीप अपने मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौर